हिंदी
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में बाइक एवं गाड़ी में सवार दस से अधिक हमलावरों ने गोली मार कर सेना के दो पूर्व जवानों की हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान राज और रमेश के तौर पर की गयी है, दोनों जिले के लाठ गांव के रहने वाले थे और फौज से सेवानिवृत्त थे।
उन्होंने बताया कि वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना पर गोहाना सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के बेटों के खिलाफ अप्रैल में गांव के युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस इन दोनों की हत्या को उस मामले की रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।
Published : 15 September 2023, 6:49 PM IST
No related posts found.