हिंदी
मुंबई: अभिनेता विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक वीडियो के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। इस वीडियो में वो ट्रैफिक के नियम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। वीडियो में विवेक फिल्मी अंदाज में सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहन रखा है, जिसके कारण पुलिस ने चालान काट दिया है। विवेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है।
देखिये #मुंबई की सड़कों पर फिल्म स्टार विवेक ओबेरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका का वह बाइक सफर, जो पड़ा उन्हें महंगा, न मास्क पहना और ना ही हेलमेट, इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो हुई वायरल, पुलिस ने काटा चालान, मुकदमा दर्ज #VivekOberoi #PriyankaAlvaOberoi #Mumbai #Bollywood #MumbaiPolice pic.twitter.com/qwQcZZyeXb
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) February 20, 2021
दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रात में मुंबई की सड़कों में बाइक चलाते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में ना तो विवेक ने मास्क पहन रखा था और ना ही हेलमेट लगाया था। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'साथिया' का म्यूजिक चल रहा था और पीछे उनकी पत्नी प्रियंका बैठी नजर आ रही थीं। 'साथिया' के अंदाज में बाइक चलाना विवेक को भारी पड़ गया।
विवेक ने राइडिंग के वक्त अपने चेहरे पर मास्क भी नही लगाया है , जिसके बाद विवेक ओबेरॉय के ऊपर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।
Published : 20 February 2021, 2:45 PM IST
Topics : Mumbai Priyanka Alva Oberoi Traffic police Vivek Oberoi चालान प्रियंका ओबेरॉय बाइक सवारी मुंबई विवेक ओबेरॉय