प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा.. बताया क्यों लिया 'भारत' छोड़ने का निर्णय

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री ने पिछले दिनों 'भारत' छोड़ने का ऐलान किया था। अब उन्होंने बताया कि आखिरकार उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

प्रियंका चोपड़ा ( फाइल फोटो)
प्रियंका चोपड़ा ( फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म 'भारत' को दिशा पाटनी और तब्बू के कारण छोड़ी है। फिल्म को छोड़ने के कारणों को लेकर कई कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन अब मामला साफ हो गया है। 

यह भी पढ़ें: दबंग सलमान ने अपने किरदार को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ऐसा रोल कभी नहीं करूंगा

बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म भारत बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका का चयन किया गया था और उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ सगाई के कारण प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी, लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने निक की वजह से नहीं छोड़ी है, बल्कि इसका कारण कुछ और ही है।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का फर्श से अर्श तक का सफर, इस संघर्ष ने दिलाया मुकाम

जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी उस समय वो अकेली एक्ट्रेस थी। बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गयी। इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ना ही सही समझा। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद कैटरीना को सलमान के अपोजिट साइन कर लिया गया है।
 










संबंधित समाचार