हिंदी
मुंबई: नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे मुंबई वासियों को इस बार उस तरह की पार्टी मनाने की इजाजत नहीं होगी, जैसा कि वे अब तक करते आये हैं। मुंबई पुलिस ने इसके लिये सख्त हिदायतें जारी करते हुए लोगों से 31 दिसंबर को 11 बजे बाद अपने ही घरों में रहने की अपील की है। कोरोना संक्रमण और नाइट कर्फ्यू के कारण पुलिस द्वारा सख्त आदेश जारी किये गये हैं।
ऩये साल पर मुंबई में होने वाली पार्टियों और शहर की सड़कों पर आने वाली भीड़ के मद्दनेजर मुंबई पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुंबई को लोगों को इस बार नाइट कर्फ्यू के चलते 11 बजे के बाद अपने अपने घरों में जाना पड़ेगा।
मुंबई पुलिस का कहना है कि इस बार मुंबई में 31 दिसंबर को धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान पांच से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। मुंबई पुलिस की साप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी गई है और 31 दिसंबर को 40 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स मुंबई की सड़कों पर रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस आईपीसी की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत मामला भी दर्ज करेगी।
नये साल के स्वागत के अवसरों पर मुंबई में होने वाली रूफ टॉप पार्टियों और बोट पार्टियों पर मुंबई पुलिस ड्रोन के माध्यम से नजर रखेगी। हर ऊंची इमारत की टैरेस और समुंदर में बोट्स पर नज़र रखी जायेगी। नियमॆं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Published : 28 December 2020, 6:36 PM IST
Topics : Mumbai New Year Party police कोरोना संक्रमण धारा 144 नया साल नाइट कर्फ्यू पार्टी मुंबई मुंबई पुलिस