मुबंई पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को 26 मिनट के अंदर ढूंढ निकाला, जानिये कैसे किया ये कमाल

मुंबई पुलिस ने शहर में एक आवासीय इलाके से तीन साल की बच्ची को उसकी गुमशुदगी के 26 मिनट के भीतर ही उसके माता-पिता से मिला दिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 July 2023, 1:03 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शहर में एक आवासीय इलाके से तीन साल की बच्ची को उसकी गुमशुदगी के 26 मिनट के भीतर ही उसके माता-पिता से मिला दिया।

एक अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि बच्ची की एक रिश्तेदार ने रविवार सुबह करीब सात बजकर 38 मिनट पर वडाला (पूर्व) में एक आवासीय इलाके से उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी बीट मार्शल (पुलिसकर्मियों) और गश्त वाहनों को लापता बच्ची को ढूंढने के काम में लगाया गया।

उन्होंने बताया कि लड़की एक मस्जिद के समीप खड़ी मिली और उसे पुलिस थाने ले जाया गया जहां उसकी पहचान की गयी तथा उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Published : 
  • 4 July 2023, 1:03 PM IST

Advertisement
Advertisement