Site icon Hindi Dynamite News

Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिली ये नई ताकत, जानिये हैरान करने वाले लड़ाकू जहाजों के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई में भारतीय नौसेना डॉकयार्ड में INS नीलगिरि, INS सूरत और INS वाघशीर के कमीशनिंग समारोह को संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिली ये नई ताकत, जानिये हैरान करने वाले लड़ाकू जहाजों के बारे में

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई की यात्रा पर हैं। मुंबई पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री ने आज मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन लड़ाकू जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य बड़े नेता और नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा, 'आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है।छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था।आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों को एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत समर्पित करेंगे. पीएम मोदी के दौरे के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान महायुति के सभी विधायकों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे के दौरान नौसेना के तीन युद्धपोतों को समर्पित करेंगे। इसमें पी-75 स्कॉर्पियन श्रेणी की आखिरी पनडुब्बी, युद्धपोत आईएनएस वाघशीर भी शामिल है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी नौसेना की इंजीनियरिंग टीम के सहयोग से बनाया गया है और आईएनएस वाघशीर भारतीय नौसेना में एक आधुनिक पनडुब्बी के रूप में जानी जाएगी।

Exit mobile version