हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन आपके काम और टैलेंट से आपको पहचान जरूर मिलेगी।राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बात की है।
राजकुमार राव ने कहा कि नेपोटिज्म हमेशा इंडस्ट्री में रहेगा।नेपोटिज्म होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में बहुत सारी अपॉर्च्यूनिटीज हैं। मेरे कई ऐसे दोस्त हैं जो मेरे क्लासमेट्स थे लेकिन उन्हें अब पहचान मिल रही हैं। इन सबका श्रेय ओटीटी प्लेटफॉर्म को जाता है।
जयदीप अहलावत ने पाताल लोक और प्रतीक गांधी ने स्कैम 1992 में बहुत अच्छा काम किया है। नेपोटिज्म इंडस्ट्री में हमेशा रहेगा, लेकिन आपका काम और टैलेंट बोलेगा। (वार्ता)
Published : 6 July 2022, 1:38 PM IST
No related posts found.