हिंदी
नई दिल्ली: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताब जीतने के लिए कड़ी टक्कर होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खिताब किस टीम के नाम होगा इसका फैसला आज रात हो जाएगा।
बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा।
अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो यह टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची हो। तो वहीं मुंबई इंडियंस अब तक चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। आज मुंबई अपने 5वें खिताब की उम्मीद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला खेलने उतरेगी।
Published : 10 November 2020, 11:51 AM IST
No related posts found.