हिंदी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव हो गया है। अंधेरी सबवे में पानी भर गया है। भारी बारिश की मूसीबतों के बीच मौसम विभाग ने एक बार मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों के लिये हैवी रेन का अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई में हर साल ही मॉनसून की बारिश तरह इस बार की बारिश की मूसीबत बनकर बरस रही है। तेज बारिश के चलते जमजमाव के कारण अंधेरी सबवे में पानी भर गया है, जिसके बाद सबवे को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य सबवे भी पानी से भर गये हैं। उपनगर कुर्ला, सांताक्रुज, अंधेरी सहित कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के कारण मुंबई के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर जलभराव होने के साथ कुछ क्षेत्रों और घरों में पानी घुसने की खबरें हैं। लोगों के अपने नियमित काम पर जाने के लिये बड़ी मूसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बार मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से थोड़ा पहले बुधवार को दस्तक दी है। जिसके बाद से ही बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13-14 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Published : 12 June 2021, 8:58 AM IST