Site icon Hindi Dynamite News

Maharashtra Flood: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हो गया पूरा गांव, 120 लोगों में से 49 की मौत, 47 लापता, एक दर्जन घायल

महाराष्‍ट्र में भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ औऱ भूस्खलन के कारण एक पूरा गांव तबाह हो गया। गांव के कुल 49 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लापता हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharashtra Flood: बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हो गया पूरा गांव, 120 लोगों में से 49 की मौत, 47 लापता, एक दर्जन घायल

मुंबई: महाराष्‍ट्र में पिछले दिनों से हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से कई क्षेत्रों में भारी तबाही की घटनाएं सामने आ रही हैं। बाढ़ और भूस्‍खलन (Landslide) के चलते अब तक 136 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्‍यादा नुकसान रायगढ़ जिले के महाड तालुका के तालिए गांव में देखने को मिला है। यह पूरा गांव तबाह हो गया है। गांव के लगभग 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल और लापता है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शनिवार को पूरी टीम के साथ महाड तालुका के तालिए गांव पहुंचे और वहां के हालत का जायजा लिया। सीएम ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। लापता लोगों को तलाशने के लिये अतिरिक्त साधन और टीम लगाने के आदेश दिये हैं। यहां के हालत अब भी बदतर है। सीएम समेत टीम को गांव तक पहुंचने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि कई संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गये हैं।  

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण तालिए गांव में चारों तरफ दूर-दूर तक तबाही के निशान हैं। इस गांव की कुल आबादी 120 लोगों की थी, जिसमें से अब तक लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है, ज‍बकि 47 लोग अब भी लापता हैं। गावं के एक दर्जन लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। 

रायगढ़ के तालिये गांल में भूस्खलन की यह घटना गुरुवार की शाम हुई थी। गांव के लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की ओर से हमें किसी भी तरह से आपदा का अलर्ट नहीं किया गया था। यहां 100 फीट की ऊंचाई से पत्थर सीधे गांव में गिरा और देखते ही देखते सबकुछ खत्‍म हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय गांव में 120 लोग थे, लेकिन अब सब कुछ खत्‍म हो चुका है। कई लोगों का कुछ पता नहीं है। यहां चारों ओर दलदल और पानी है, जिस कारण राहत और बचाव में भी परेशानी हो रही है। जगह-जगह पर पानी भर गया है और अब भी बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है।

Exit mobile version