Mohan Delkar: दादर और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के होटल में मिले मृत, खुदकुशी की आशंका

दादर और नगर हवेली लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव मुंबई के एक होटल से बरामद किया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 February 2021, 4:27 PM IST
google-preferred

मुंबई: दादर और नगर हवेली लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव सोमवार को मुंबई के एक होटल से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में ये मामला सुसाइड का माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मोहन डेलकर का शव साउथ मुंबई के सी ग्रीन साउथ होटल से बरामद किया गया।

मोहन डेलकर पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 के चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। इससे पहले वे भारतीय नवशक्ति पार्टी की ओर से भी सांसद बने। साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन की थी। लेकिन बाद में सभी पार्टियों को छोड़कर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

58 वर्षीय मोहन डेलकर साल 1989 में पहली बार दादर और नगर हवेली संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद कई बार वो यहां से सांसद बने। 

 

Published : 
  • 22 February 2021, 4:27 PM IST

Related News

No related posts found.