हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन और खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का वह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें इस राजनेता ने बॉलीवुड की इन दो हस्तियों पर निशाना साधा है। नाना पटोले ने देश में हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के संदर्श में इन दो मशहूर अभिनेताओं को भी निशाने पर लिया।
नाना पटोले ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय तेल कीमतों की बढ़ोत्तरी को लेकर सवाल उठाने वाले ये अभिनेता अब खामोश है। इसको लेकर बई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल खड़े किये है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस बयान में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होनें देंने की भी चेतावनी दी।
नाना पटोले के इस बयान की अब हर तरफ चर्चा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में उनका यह वीडियो बयान देखा जा सकता है।
Published : 19 February 2021, 12:41 PM IST
Topics : Akshay Kumar Amitabh Bachchan Mumbai Nana Patole अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पेट्रोल डीजल मुंबई