अक्षय कुमार के साथ मंगलयान में काम करेंगी ये चार अभिनेत्रियां

खिलाड़ी अक्षय कुमार एक नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जो एक स्पेस मिशन से जुड़ी हुई है। इसके लिये अक्षय के साथ चार अभिनेत्रियां मंगलयान में काम करेंगी। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में अक्षय की इस नई यात्रा और अभिनेत्रियों के बारे में..

Updated : 28 October 2018, 2:08 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म मंगलयान में चार अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म पैडमैन बनायी थी। आर बाल्की एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम मंगलयान रखा गया है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करेंगे।

यह भी पढ़ें: .. तो बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे को लांच करेगा यह सुपरस्टार 

अक्षय कुमार (फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: देखिये, कैटरीना कैफ का होश उड़ा देने वाला यह नया डांस.. 

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ चार अभिनेत्रियां काम करती नजर आ सकती है। फिल्म में विद्या बालन और निमरत कौर को कास्ट किया गया था। विद्या बालन और निमरत कौर के साथ फिल्म मंगलयान के लिये दो अन्य अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही थी जो अब खत्म हो गयी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिये तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा का भी चयन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होने वाली है।
 

Published : 
  • 28 October 2018, 2:08 PM IST

Advertisement
Advertisement