.. तो बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे को लांच करेगा यह सुपरस्टार

बिग बॉस 11 की विनर और टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी शिल्पा शिंदे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में जानिये कौन करेगा लांच..

Updated : 27 October 2018, 3:24 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे को लांच करने जा रहे हैं। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ से चर्चा में आयी शिल्पा शिंदे ने रिऐलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस-11’ का खिताब जीता था। शिल्पा शिंदे अब बॉलीवुड फिल्मों में काम करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह सलमान खान की फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: देखिये, कैटरीना कैफ का होश उड़ा देने वाला यह नया डांस.. 

इस फिल्म में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में शिल्पा का रोल क्या होगा अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन शिल्पा अभी से अपने रोल और इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शिल्पा इससे पहले फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में एक आइटम सॉन्ग ‘मारो लाइन’ भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: ..तो इतने साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी यह मशहूर अभिनेत्री 

बताया जा रहा है कि ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें लीड रोल में जिमी शेरगिल नजर आएंगे। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज हो सकती है और इसका निर्देशन प्रेम सोनी करेंगे।
 

Published : 
  • 27 October 2018, 3:24 PM IST

Advertisement
Advertisement