हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आनेवाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई है। अब कैटरीना का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। कैटरीना कैफ उनकी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के गाने 'सुरैय्या' के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को कैटरीना ने अपने इंस्टागाम पर शेयर किया है। इसमें कोरियोग्राफर एवं फिल्मकार प्रभुदेवा कैटरीना को डांस सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैटरीना के जबरदस्त डांस देखकर हक्के बक्के नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर आमिर खान भी नजर आ रहे हैं।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' मूवी में कैटरीना का नाम 'सुरैय्या' है। यह पहली बार है जब कैटरीना ने प्रभुदेवा के साथ काम किया है. विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी। उनका डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
Published : 26 October 2018, 4:49 PM IST
No related posts found.