MS Dhoni: 40 के हुए एमएस धोनी, विराट सहित अन्य क्रिकेटर्स ने इस तरह दी शुभकामनाएं

आज पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जन्मदिन है। माही आज अपना 40वां जन्मदिन है और इस मौके पर की खिलाड़ियों ने धोनी को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधायी दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 July 2021, 1:21 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिन है। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन कूल के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस सहित कई खिलाड़ियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

विराट कोहली माही को कप्तान संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।

सहवाग ने लिखा कि धोनी जैसा खिलाड़ी पीढ़ियों में एक बार पैदा होता है।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी को बर्थडे विश किया

 बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें 'लीजेंड और प्रेरणास्रोत' बताया है। बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ' लीजेंड और प्रेरणास्रोत। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमस धोनी को उनके जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे धोनी'

सुरेश रैना ने किया धोनी को बर्थ डे विश

रैना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। एमएस धोनी, आप मेरे लिए दोस्त, भाई और एक मेंटर रहे हैं, जिसे कोई भी कभी भी मांग सकता है। ईश्वर आपको स्वास्थ्य रखे और लंबी आयु दें! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक शानदार होने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।' 

Published : 
  • 7 July 2021, 1:21 PM IST

Advertisement
Advertisement