पैसिव स्मोकिंग का गंभीर संकट: चीन के बाद भारत सबसे प्रभावित; देश में 44 करोड़ लोग चपेट में, एक साल में 3.25 लाख मौतें
‘द लैंसेट पब्लिक हेल्थ’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पैसिव स्मोकिंग के मामले खतरनाक रूप से बढ़ चुके हैं। चीन के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां 44.4 करोड़ लोग इसकी चपेट में हैं। साल 2023 में इससे 3.25 लाख से अधिक मौतें हुईं, जिससे महिलाओं, बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।