MP: पति को हो गया ऑफिस में प्यार, पता चलने पर पत्नी ने प्रेमिका से किया यह सौदा और दिया तलाक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका का साथ एक ऐसा सौदा किया है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 January 2021, 3:13 PM IST
google-preferred

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया। 

असल में कुछ दिनों पहले ही भोपाल में फैमिली कोर्ट में एक शिकायत की गई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसके पिता का अपने ही ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ प्रेम सम्बंध होने के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। इस कारण नाबालिग और उसकी बहन के पढ़ाई में ख़ासी दिक्कतें आ रही हैं। माता-पिता में रोज झगड़ों से परेशान होकर नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने एक शर्त पर पति को छोड़ने की हामी भर दी। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया।

Published : 
  • 5 January 2021, 3:13 PM IST

Advertisement
Advertisement