हिंदी
नई दिल्ली: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मिस मौनी रॉय अब मिसेज नंबियार बन गई हैं। मौनी रॉय 27 जनवरी गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार साथ शादी के बंधन में बंधी गई। उन्होंने मलयाली और बंगाली दो रीति रिवाजों से शादी की। उन्होंने सुबह मलयाली रीति रिवाजों से शादी की, उसके बाद रात को बंगाली रीति रिवाजों से शादी की।

मौनी और सूरज की ये शानदार शादी गोवा में हुई। टीवी की नागिन की शादी की तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है। शादी के बाद दुल्हन मौनी और दूल्हे सूरज की काफी सारी रोमेंटिक फोटो इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर रहे है।

सोशल मीडिया पर मौनी के दोनों ब्राइडल लुक फैंस को बहुत ही पंसद आ रहे है। मौनी रॉय पहले साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में दिखाई दी। यहां मौनी व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर साड़ी पहने हुए थी, जिसके साथ उन्होंने काफी हैवी गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई थी।

वहीं मौनी के पति सूरज कुर्ता और लुंगी पहने हुए दिखाई दिए। जिसमें वो बहुत हेन्डसम लग रहे थे।

रात को बंगाली वेडिंग में मौनी ने सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ रेड लहंगा पहना था। जिसमें वो अप्सरा की तरह खूबसूरत लग रही थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद मौनी के फैंस उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Published : 28 January 2022, 12:21 PM IST
Topics : bollywood social media Suraj Nambiar TV actress टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सूरज नंबियार सोशल मीडिया