हिंदी
आजमगढ़: आज मदर्स डे है इस और अवसर पर हाफिजपुर गांव में भी युवाओं द्वारा मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव की एक बुजुर्ग मां को उनके कठिन और संघर्षों को देखते हुए सम्मान भी दिया गया। वहां मौजूद युवाओं ने कहा कि मां एक अतुलनीय शब्द है जिसकी जरुरत बच्चों को हमेशा रहती है।

इस दौरान उकरौड़ा के बंशी बाजार में गांव के युवाओं ने ग्रामीण बच्चों के लिए आइसक्रीम पार्टी का भी आयोजन किया और साथ ही हाफिजपुर गांव में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गांव के कई सम्मानित लोगों के साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण टिबड़ेवाल भी मौजूद रहे।
Published : 14 May 2017, 4:19 PM IST
Topics : आजमगढ़ आशीर्वाद मदर्स डे मां वृक्षारोपण
No related posts found.