मोदी ने गजेन्द्र सिंह शेखावत को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर गुरुवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 October 2019, 2:04 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर गुरुवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने टि्वटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा  मेरे ऊर्जावान और क्रियाशील सहयोगी गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: यूपी में दो आईएएस पद से हटाये गये सीबीआई के फंदे में फंसने के बाद हुई कार्यवाही

गजेन्द्र जी विनम्र और आसानी से उपलब्ध होने वाले एक सम्मानित सांसद हैं। हर भारतीय को पानी मिले वह यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ताकि वह आने वाले कई वर्षों तक देश की सेवा कर सकें। (वार्ता)