Raebareli Crime News: महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, देखिए उस वक्त क्या कर रहे थे घरवाले

एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने के मामले ने रायबरेली में सनसनी फैला दी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 February 2025, 8:05 PM IST

रायबरेली: रेल कोच कारखाने में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कर्मचारी की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। मृतका की पहचान गुड़िया देवी (29) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मोला की रहने वाली थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गुड़िया देवी के पति मुकेश कुमार रेल कोच कारखाने के सेल शॉप में असेंबली सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। घटना रेल कोच कारखाने के क्वार्टर नंबर 3081/A में हुई। मृतका दो बच्चों की मां थी - 9 वर्षीय बेटा ईशान राज और 6 वर्षीय बेटी आर्या।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

थाना इंचार्ज ने क्या बताया?

इस मामले में लालगंज थाना इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि रेल कोच फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाई है। महिला ने यह कदम तब उठाया जब उसका पति काम पर गया था और दोनों बच्चे स्कूल गए थे। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा फांसी लगाई जाने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published : 
  • 11 February 2025, 8:05 PM IST