हिंदी
गंगटोक: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के विधायक बिश्नु कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एसकेएम के सूत्रों ने बताया कि दल की बृहस्पतिवार को हुई विधायकों की बैठक में 64 वर्षीय विधायक को मंत्री पद के लिए नामित करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने बताया कि शर्मा को बाद में दिन में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद शपथ दिलाएंगे। शर्मा, मंत्रिपरिषद में रिक्त पड़ी सीट को भरेंगे। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, सिक्किम में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।
Published : 4 August 2023, 6:15 PM IST
Topics : एसकेएम गंगटोक बिश्नु कुमार शर्मा विधायक सिक्किम
No related posts found.