हिंदी
उधमपुर/जम्मू: जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के पंजग्रेई इलाके में बृहस्पतिवार को एक मिनीबस के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मिनीबस चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया।
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 11 May 2023, 6:11 PM IST
Topics : Accident Jammu and Kashmir Udhampur उधमपुर घायल जम्मू कश्मीर हादसा