हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शनिवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्षवर्धन ने बताया कि मृतक की पहचान हस्तसाल जेजे कॉलोनी निवासी प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
हर्षवर्धन के मुताबिक, आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 15 January 2023, 12:16 PM IST
Topics : Delhi road accidnet कुचला दिल्ली मौत सड़क हादसा