हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव (एमसीडी) के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन सुबह चार बजे से शुरू होगा।
डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने यहां बताया कि चार दिसंबर को सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी। (वार्ता)
Published : 2 December 2022, 4:18 PM IST
No related posts found.