Site icon Hindi Dynamite News

मेरठ: खूनी रिश्ते हुए तार-तार.. भाइयों ने ही किया बहन का बलात्कार

मेरठ के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में रिश्तों की सारी मर्यादाओं को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां मानवता को शर्मसार करते हुए सगे भाईयों ने ही बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। डाइनामाइट न्यूज की इस स्पेशल रिपोर्ट पढिये भाईयों की हैवानियत..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मेरठ: खूनी रिश्ते हुए तार-तार.. भाइयों ने ही किया बहन का बलात्कार

मेरठ: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। दो वहशी भाईयों ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए सगी बहन के साथ दुष्कर्म दिया। बहन ने इन हैवान भाईयों पर लगातार 4 सालों तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। लड़की ने एक एनजीओ की मदद से अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: जानलेवा अवैध संबंध.. गुस्साये पति ने की पत्नी की हत्या

 

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर कॉलोनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने अपने ही दो सगे भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके भाईयो ने कई बार दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है और किसी को घटना की जानकारी देने पर मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते रहे। दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती के साथ साथ मारपीट भी की जाती थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: कई मामलों में वांछित दो कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली, दो गिरफ्तार

भाईयों की करतूत से परेशान लड़की किसी तरह एक एनजीओ की मदद से पुलिस तक पहुंचा, जहां उसने बुधवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती बताई। एसपी ने इस मामले में पुलिस को तत्काल जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिये।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने एसपी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजकर जरूरी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है।
 

Exit mobile version