हिंदी
मेरठ: यूपी की मेरठ पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दिल्ली पुलिस ने इन गिरफ्तार अपराधी पर एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था तो वहीं मेरठ पुलिस ने 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
दोनों की बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है और वो लूट के कई मामलों के साथ पुलिस के ऊपर जानलेवा हमले में वांछित चल रहे थे। यह मुठभेड़ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में हुई ।
Published : 27 November 2018, 2:52 PM IST
Topics : इनामी अपराधी कुख्यात गिरफ्तार दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस मेरठ
No related posts found.