
लखनऊः आज 135वें स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आयोजित एक कार्यक्रम में कई पार्टियों पर निशाना साधा था। जिसके बाद अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए पर जमकर निशाना साधा है।
1. कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को ’भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर दूसरों पर चिन्ता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म-चिन्तन करती है, तो यह बेहतर होता, जिससे निकलने के लिए उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।
— Mayawati (@Mayawati) December 28, 2019
मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा है कि-'भारत बचाओ, संविधान बचाओ' रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सत्ता में रहते वक्त जनता के हितों की याद क्यों नहीं आई। कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को ’भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर दूसरों पर चिन्ता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म-चिन्तन करती है, तो यह बेहतर होता, जिससे निकलने के लिए उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।
2. ’भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आयी जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी जिसमें दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण ही आज बीजेपी सत्ता में बनी हुई है, तभी फिर BSP को भी बनाने की जरूरत पड़ी।
— Mayawati (@Mayawati) December 28, 2019
इसके साथ ही मायावती ने एक और दूसरा ट्विट किया है। जिसमें उन्होनें लिखा है कि- भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आयी जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी जिसमें दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण ही आज बीजेपी सत्ता में बनी हुई है, तभी फिर BSP को भी बनाने की जरूरत पड़ी।
Published : 28 December 2019, 5:35 PM IST
Topics : 135वां स्थापना दिवस BSP Congress Foundation Day Mayawati Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस प्रियंका गांधी बहुजन समाज पार्टी मायावती