

मऊ में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
मऊः जनपद में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। महिला का कहना है कि ससुराल में रहने नहीं दिया जाता है। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
वनदेवी गाँव निवासी शिला यादव ने आरोप लगाया है कि ससुराल जाने पर मारपीट करके भगा दिया जाता है। उनका कहना है कि संपत्ति को सही तरीके से नहीं बांटा गया है। यादव ने प्रशासन से इंसाफ दिलाने की मांग की है।
मऊः दर-दर भटकने को मजबूर शिला यादव
ससुरवालों पर लगाए गंभीर आरोप... देखें वीडियो #Mau #UPPolice #MauNews pic.twitter.com/DnDw5nNmU5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 7, 2024
शिला यादव ने बताया कि वह मायके में अपने बच्चों के साथ रहती है। उनका कहना है कि ससुराल जाने पर ससुरालजनों के द्वारा मारपीट करके भगा दिया जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़ित महिला ने आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर परिसर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।