
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गई महिलाओं के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि वे गाजीपुर जनपद का निवासी है। वे शीतला माता धाम मंदिर में पूजा के लिए गये थे। मंदिर में पूजा करने के बाद महिलाएं टैटू बनवा रही थी। इस दौरान कुछ मनचले ने छेड़खानी और मारपीट की।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर मनचलों ने नाबालिग के साथ की छेड़खानी, पुलिस पकड़ने में नाकाम
पुलिस ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published : 28 February 2024, 3:04 PM IST
Topics : Mau misbehave miscreant temple uttar pradesh उत्तर प्रदेश छेड़खानी मऊ मंदिर मनचले