फतेहपुर: लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने सिखाया सबक

ललौली थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास जंगल से लौट रही एक लड़की के साथ मनचले को छेड़खानी करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। लड़की के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर..

Updated : 1 August 2018, 1:37 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास जंगल से लौट रही किशोरी से मनचले ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने मनचले की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचले को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मामले के दबाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि गालीगलौज का हैं। 

जानकारी के मुताबाकि मंगलवार देर शाम एक किशोरी जंगल से लौट रही थी। इसी दौरान मनचले ने किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध स्वरूप शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने मनचलों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान ललौली थाना प्रभारी राजेश मौर्या ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि गालीगलौज का है। बताया जाता है कि मौके पर खुद पहुंचे एसओ राजेश मौर्या ने आरोपी को सबके सामने जमकर पीटा भी था। 

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का नाम गोलू चौहान है, उसका गौरी पुल के पास ढ़ाबा है। आरोपी पहले भी कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंज़ाम दे चुका है। पीड़ित पक्ष के कुछ लोगों का आरोप है पुलिस आरोपी को बचा रही है।

Published : 
  • 1 August 2018, 1:37 PM IST

Advertisement
Advertisement