हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मनचलों की एक खौफनाक दरिंदगा का मामला सामने आया है। बेटी लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उसके पिता की लाठी-डंडों और बेट से पीटकर हत्या कर डाली। इस दौरान लड़की के परिवार के कई सदस्यों को भी मनचलों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। भयभीत करने वाली यह घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक शर्मसार करने वाली इस घटना में कुलदीप कात्याल (50) की मौत हो गयी। कुलदीप के मनचलों ने बुरी तरीके से पीटा। जख्मी हालात में उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुलदीप की पत्नी, दामाद और अन्य परिजन भी इस घटना में घायल बताये जा रहा है।
मृतक कुलदीप की बेटी अपने पति और बच्चे के साथ बुराड़ी में अपने पिता के घर के पास ही रहती है। मनचले उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। मृतक कुलदीप की बेटी और पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक लड़का लंबे समय से उसे गंदे इशारे और छेड़खानी करते है।
पीड़ित महिला के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए जब वह बीती रात बाहर निकली तो आरोपी ने शराब के नशे में उसके लिये गंदा कमेंट किया। महिला द्वार विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर अपने परिवार के 8-10 लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इन लोगों महिला समेत उसके पिता, पति और भाई पर लाठी डंडों से हमला किया। लड़की के मुताबिक मनचलों ने उसके पिता के सिर पर बैट से वार किया, जिससे वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले कुत्ते बाहर छोड़ने को लेकर झगड़ा होने के चलते पुलिस को कॉल की गयी थी। लेकिन अब महिला ने छेड़खानी की बात कही है। इसलिये मामले की जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्वाई की जायेगी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी वकुल समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Published : 13 August 2020, 2:24 PM IST