हिंदी
मथुराः मथुरा में आए दिन हो रही चोरी से मथुरावासी परेशान हैं। चोरों ने इस बार मंदिर के चढ़ावे पर अपनी नजर टिका ली। कुछ दिन पहले मंदिर में चढ़े सोने के आभूषण चोरी हो गए। बरसाना में बने लाडली जी मंदिर में चोरी होने से खलबली मच गई है। चोरों ने इस बार मंदिर को अपना निशाना बनाया। इसी के चलते घात लगाए चोरों ने मंदिर से करीब 8 लाख के सोने के आभूषण चोरी किए।
यह भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस थाने की जीप लेकर चलते बने..
बता दें कि लाडली जी के मंदिर को कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने करीब तीन लाख रुपये के दो सोने के हार राधारानी को भेंट किये थे। यहां पर कस्बे के चेयरमैन बलराज चौधरी सहित अन्य श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए आभूषण भी गायब हैं। आभूषणों के गायब होने पर सेवायत सहित मन्दिर प्रशासन भी शक के दायरे में हैं।
Published : 26 May 2017, 1:13 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश चोरी बरसाना मथुरा लाडली जी मंदिर सोने के आभूषण
No related posts found.