हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में तबादलों का दौर जारी है। राज्य में 10 आईएएस अफसरों समेत कई जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस अंकित अग्रवाल को रामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इस नियुक्ति से पहले वे एटा के जिलाधिकारी थे।
ट्रांसफर किये गये अफसर और उनकी नई नियुक्तियां
1) अंकित अग्रवाल रामपुर के जिलाधिकारी बनाये गये।
2) आलोक सिंह कानपुर देहात के नये डीएम नियुक्त।
3) प्रेम रंजन सिंह एटा से जिलाधिकारी बने।
4) अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया।
5) महेंद्र सिंह तंवर संतकबीरनगर के नये डीएम होंगे।
6) रविंद्र कुमार मंदार बिजनौर के नये जिलाधिकारी नियुक्त।
7) सुश्री प्रियंका निरंजन की नई मीरजापुर डीएम नियुक्त।
8) सुश्री दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी, बस्ती बनाया गया।
9) उमेश मिश्रा को कुशीनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया।
10) नेहा जैन को विशेष सचिव, आईटी एंड इलोक्ट्रॉनिक के पद पर भेजा गया
Published : 2 September 2023, 11:04 AM IST
No related posts found.