हिंदी
महेंद्रगढ़ (हरियाणा): भारत की स्टार शूटर मनु भाकर के नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मनु भाकर के नानी और मामा चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी से जा रहे थे। तभी एक वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में हैं।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों मनु भाकर के रिश्तेदार हैं।मृतकों में एक मनु भाकर के नानी और दूसरे उसके मामा थे।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
Published : 19 January 2025, 12:45 PM IST
Topics : Breaking News Charkhi Dadri Dynamite News Haryana Police Hindi News Manu Bhaker s Manu Bhakers Grandmother and Uncle Death Road Accident Sporta Star