हिंदी
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने दुख जताते हुए कहा भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

उन्होने कहा संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी।
Published : 26 December 2024, 11:52 PM IST
Topics : condolence death Dynamite News former PM Former President Manmohan Singh Pratibha Devi Singh Patil