Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का दौरा जारी, किशोर की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध गोलीबारी

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में अज्ञात व्यक्ति ने एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 July 2023, 4:38 PM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में अज्ञात व्यक्ति ने एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों के अनुसार बंदूकधारी ने फोऊबाकछाओ इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की और इस दौरान बचने की कोशिश कर रहे एक किशोर को गोली लग गई।

घटना से गुस्साए लोग जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, मोइरांग में सड़कों पर उतर आए। अधिकारियों ने बताया कि दो सशस्त्र गुटों के बीच गोलीबारी की पहली घटना बृहस्पतिवार देर रात 1.30 बजे फोऊबाकछाओ के पास चुरंदपुर जिले में अवांग लेइकेई और कांगवा में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटे शांति रहने के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे रूक रूक का गोलीबारी शुरू हुई। कुछ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल गए हैं।

मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता रैली' निकालने के बाद राज्य में तीन मई को जातीय हिंसा भड़की थी जिसमें अब तक 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए।

राज्य में हिंसा पर नियंत्रण पाने और हालात सामान्य करने के लिए मणिपुर पुलिस के साथ करीब 40,000 जवानों को तैनात किया गया है।

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आबादी में जनजातीय नागा और कुकी का 40 प्रतिशत हिस्सा है और ये पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Published : 
  • 7 July 2023, 4:38 PM IST

Related News

No related posts found.