हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, जानिये कितनी थी तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 July 2022, 12:45 PM IST
google-preferred

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का केन्द्र मंडी जिले के बारजोहरू में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके जिले में और आस पास के इलाकों में सुबह सात बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। (भाषा)

Published : 
  • 19 July 2022, 12:45 PM IST

Related News

No related posts found.