हिंदी
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में हुए विवाद में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक हरीश (21) और आफताब (24) नौ जून की देर रात एक दुकान से खाना खरीद रहे थे, तभी एक व्यक्ति स्कूटर पर आया और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर उस व्यक्ति ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि घटना के समय दोनों व्यक्ति काफी नशे में थे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सागरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
Published : 12 June 2023, 10:57 AM IST
No related posts found.