
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इसके साथ ही ममता बनर्जी ने डीजीपी और एडीजी को बदल दिया है और सभी एसपी को हिंसा रोकने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तीसरी बार दीदी ने ली CM पद की शपथ, जानिए पूरी डिटेल
चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल के डीजीपी बनाए गए नीरज नयन पांडेय को दमकल विभाग भेज दिया गया है, जबकि एडीजी जगमोहन को सिविल डिफेंस। उनकी जगह पर विरेंद्र को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है, जबकि जावेद शमीम को प्रदेश का नया एडीजी बनाया गया है।
जानिए मिनी लॉकडाउन के दौरान किन चीजों पर रहेगी पाबंदियां
- अब राज्य में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
- लोकल ट्रेनों की आवाजाही कल से बंद होगी।
- बजार अब सुबह 7 से 10 और शाम को 5 से 7 बजे तक ही खुलेंगे।
- कोई सोशल या राजनीतिक समारोह नहीं होगा।
- राज्य सरकार के कार्यालयों में केवल 50% उपस्थिति होगी।
- शॉपिंग कॉम्पलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल्स, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे।
- सामाजिक और राजनीतिक जुटान पर भी प्रतिबंध रहेगा।
- जूलरी की दुकानें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक खुलेंगी।
- बैंक सुबह 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे।
- 7 मई से राज्य के एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को 72 घंटे भीतर का आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।
- बस अड्डों पर रेंडम जांच की जाएगी तो यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा।
Published : 5 May 2021, 4:24 PM IST
Topics : Election Commision Kolkata Lockdown West Bengal कोलकाता चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी लॉकडाउन