Site icon Hindi Dynamite News

जातिगत जनगणना पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि भारत के दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के मद्देनजर देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
जातिगत जनगणना पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि भारत के दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के मद्देनजर देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जातिगत जनगणना से डरती है।

खरगे ने दावा किया कि अन्य पिछड़ा वर्गों को आनुपातिक आरक्षण मिले और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना ‘समय की जरूरत’ है।

उन्होंने ट्वीट किया, “अब जबकि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, तो हमारी लोक कल्याणकारी योजनाओं और देश की प्रगति के लिए दो मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं-जनगणना 2021, शायद 2024 तक के लिए स्थगित। ऐसा क्यों? जनगणना के आंकड़ों के बिना सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत कठिन है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा, “सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना के आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण हैं। सामान्य जनगणना में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की जनसंख्या ज्ञात है, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की नहीं, जिसके कारण उनके आरक्षण का सही अनुपात तय नहीं किया जा सका है।”

Exit mobile version