UP Police: नोएडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 उपनिरीक्षकों के तबादले

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस के जोन तृतीय में 17 उप-निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 December 2023, 11:36 AM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस के जोन तृतीय में 17 उप-निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि सभी उप-निरीक्षकों को रबूपुरा, कासना, जेवर, दादरी, बीटा-2 और नॉलेज पार्क थाने में जिम्मेदारी दी गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक लाल सिंह का रबूपुरा कोतवाली, मनोज चौधरी को कासना कोतवाली, संजय सिंह को जेवर कोतवाली से कासना थाने में, सुनील यादव को दनकौर कोतवाली भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि महिला उपनिरीक्षक उर्वशी को बीटा-दो कोतवाली, शिवानी को नॉलेज पार्क थाने, अलका चौधरी को कासना कोतवाली भेजा गया है। इसी तरह कुल 17 उप-निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं।

Published :  12 December 2023, 11:36 AM IST

Related News

Advertisement