हिंदी
महराजगंज: काफी लंबे समय से अपने पदों पर कब्जा जमाए ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी करूणाकर अदीब ने 10 ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
इनका हुआ स्थानान्तरण
नौतनवा ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता केसरी को बृजमनगंज भेजा गया है।
पनियरा के राणा प्रताप को फरेंदा एवं लक्ष्मीपुर में तैनात अनुरोध कुमार को फरेंदा से संबद्ध किया गया है। नौतनवा के रामरतन यादव को धानी विकास खंड एवं परतावल के पवन मद्देशिया को निचलौल में नई तैनाती मिली है। निचलौल से विपिन कुमार को पनियरा, फरेंदा से रजनीश कुमार को लक्ष्मीपुर तथा फरेंदा से अखंड प्रताप सिंह को लक्ष्मीपुर भेजा गया है।
धानी से गुडडू प्रसाद को नौतनवा एवं धानी से दिनेश कुमार को भी नौतनवा से अटैच किया गया है।
पत्रांक संख्या 246 के तहत शीघ्र चार्ज लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Published : 26 June 2024, 2:21 PM IST
Topics : Area development officer ऑफिस ग्राम विकास नई तैनाती महराजगंज सीडीओ
No related posts found.