आज ही के दिन ”गांधी जी ने रौलट एक्‍ट के खिलाफ पहली अखिल भारतीय हड़ताल का किया था आह्वान”

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारत एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2019, 1:20 PM IST

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 06 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1896 - पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।

1909 - अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।

1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।

1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1956- पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।

1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।

2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।

2013- इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत तथा 60 अन्य घायल हो गये।

2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हमले में 11 लोगों की मौत

Published : 
  • 6 April 2019, 1:20 PM IST

No related posts found.