
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव रविवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आजमपुर दिहूली पहुंची। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी की नीति को बताते हुए पार्टी को वोट देने की अपील की।
यह भी पढ़ें: मैनपुरी में डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति के प्रचार के अंदाज ने जीता लोगों का दिल
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लोकसभा की चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस दौरान करहल क्षेत्र पहुंची डिंपल यादव ने जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरीके से घबराई हुई है। हमारे देश में लोकतंत्र है, हर पांच साल बाद चुनाव होते हैं, लेकिन भाजपा सत्ता खोने के डर से चुनाव से डरी हुई है।
यह भी पढ़ें: मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन
अदिति यादव के चुनाव प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से भयभीत है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ सैफई कहा था। इस पर डिंपल यादव ने कहा कि पीडीए का फुल फॉर्म है- पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक,आबादी अगड़े सब हमारे पीडीए में सम्मिलित है ।
उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग छूटा नहीं है जो अपने आप को प्रताड़ित महसूस ना कर रहा हो, जो आज मुसीबत में ना हो।
Published : 21 April 2024, 5:34 PM IST
Topics : Addressed Dimple Yadav mainpuri SP workers डिंपल यादव प्रत्याशी मैनपुरी संबोधित समाजवादी पार्टी