
लखनऊ: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गांधी आश्रम गए। गांधी आश्रम में रखी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लखनऊ स्थित गाँधी आश्रम पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, चरखा चला बापू को किया याद, बापू के दिखाये रास्ते पर चलने का युवाओं से किया आह्वान@yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/KzqSDweINv
— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 2, 2022
इस मौके पर अखिलेश यादव ने बापू को याद करते हुए चरखा चलाया। साथ ही युवाओं को महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की बात कही। अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर युवा को उनका अनुसरण करना चाहिए।
पूरा देश रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। देश में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।
दिल्ली स्थित बापू की समाधि राजघाट पर सुबह से ही उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Published : 2 October 2022, 1:26 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow Mahatma Gandhi Jayanti Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी जयंती लखनऊ समाजवादी पार्टी