हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश होने से कपास सहित विभिन्न फसलें प्रभावित हुई हैं।
विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, यवतमाल, वर्धा और अमरावती जिलों में शनिवार को तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को क्षेत्र में बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था।
यह भी पढ़ें: अजित पवार ने किया बड़ा दावा, विधानसभा में 225 विधायकों का है समर्थन
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वर्धा जिले के एक राजस्व अधिकारी ने बताया, 'बारिश और हवा के कारण कपास, गेहूं, चना, अरहर जैसी फसलें बर्बाद हो गईं हैं, राज्य के राजस्व अधिकारी जल्द ही नुकसान का आकलन करेंगे, क्योंकि खेत अभी गीले हैं।'
यह भी पढ़ें: पहले करवाया यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, 5 साल बाद कोर्ट में अपने ही बयान से मुकरी लड़की
मौसम विभाग ने रविवार को भी विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बारिश की 51 से 75 प्रतिशत संभावना है।
Published : 11 February 2024, 4:44 PM IST
Topics : hailstorm maharashtra Rain Vidarbha ओलावृष्टि फसल बारिश महाराष्ट्र मुंबई विदर्भ