हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता मामले में बड़ी टिप्पणी की है। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि चुनाव आयोग के रिकार्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। शिंदे को हटाने का फैसला शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही कर सकती है
विधानसभा स्पीकर ने कहा कि शिव सेना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्थान सबसे ऊपर है और उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार नहीं है। शिंदे को हटाने का फैसला शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही कर सकती है।
विधानसभा में विधायकों की अयोग्यता को लेकर स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और चुनाव आयोग का हवाला दिया।
बता दें कि महाराष्ट्र में 18 महीने पहले तत्कालीन सरकार के खिलाफ बड़ी बगावत हुई थी। मौजूदा सीएम एकनाश शिंदे समेत उनके 39 विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ जाकर और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। इसके साथ ही
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 57 साल पुरानी पार्टी शिवसेना में विभाजन हो गया था।
इस बड़ी सियासी घटना के बाद शिवसेना के दोनों गुटों ने एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं।
Published : 10 January 2024, 6:02 PM IST
No related posts found.