Maharashtra: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक को लेकर पुलिस ने किया बड़ा दावा, जानिए क्या कहा

डीएन ब्यूरो

मुंबई पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये लोग या तो उचित दस्तावेज के बिना भारत में दाखिल हुए थे या इनकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी।

यह भी पढ़ें: अवैध रूप से रह रहे चार नाइजीरियाई नागरिकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नवी मुंबई के पुलिस प्रमुख मिलिंद भारम्बे ने कहा कि इलाके में नशीली दवाओं की बिक्री पर छापेमारी और तलाशी के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली। उन्होंने कहा, 411 नाइजीरियाई लोगों में कई नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों में शामिल पाए गए।

पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने अपनी संपत्तियों में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को रखा था।

यह भी पढ़े: मादक पदार्थों की तस्करी में दो नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार, 18.05 लाख के ड्रग्स बरामद 

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले कुल 483 विदेशियों को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है।










संबंधित समाचार